Category Archives:  Spiritual

इन 5 कामो को अधूरा ही छोड़ गया रावण, नहीं तो दुनिया में होते 12 अजूबे | जानिए...

Jan 02 2019

Posted By:  Sandeep

रावण को रामायण में खलनायक के रूप में जाना  जाता है | जब भी रावण का नाम लोगो के सामने आता है तो उसे क्रूर और राक्षस कहा जाता है | लेकिन हम आपको बता दें की रावण भगवान् शिव का बहुत बड़ा भक्त था | यदि भगवान राम ने उसकी हत्या ना की होती तो आज हमे वह सब देखने को मिलता जिसे करने के बारे में आज भी सोचा नहीं जा सकता है | आईये जाने क्या थी रावण की अभिलाषा... 


स्वर्ग का रास्ता 
रावण यह चाहता था की धरती से लेकर स्वर्ग तक एक ऐसा रास्ता बनाया जाये, जिससे हर कोई व्यक्ति स्वर्ग आ जा सके | क्योंकि रावण के साम्राज्य में कुछ ही राक्षस ऐसे थे | जिन्हे स्वर्ग का रास्ता मालूम था | इसके लिए रावण रास्ता बनाने का कार्य शुरू करवा चूका था | यह कार्य उसके सबसे बड़े पुत्र इंद्रजीत के नेतृत्व में किया जा रहा था | लेकिन जब तक यह मार्ग बन कर तैयार होता | तब तक भगवान राम ने लंका पर धावा बोल दिया था |

सोने में सुगंध 
रावण की दिल से यह अभिलाषा थी की वह जहाँ भी जाये उसे चारो और सुगंध ही प्राप्त हो | उसने सोने की लंका तो किसी प्रकार बना ली थी | लेकिन वह चाहता था की यदि सोने में से सुगंध आने लगेगी तो पूरी लंका स्वर्ग के समान हो जायेगी | इसके लिए उसे ब्रह्म देव से वरदान चाहिए था | लेकिन जब तक कुछ हो पाता, रावण का वंश नाश हो गया था |



रंगभेद समाप्त 
राक्षसों में काले होने के स्वाभाविक गुण होता है | हर राक्षस जन्मजात ही काला होता है | लेकिन जब वह देवताओ को देखता तो उसे काफी दुःख होता था | इसलिए वह चाहता था की रंगभेद समाप्त हो जाये | लेकिन वह यही सोचकर चुप रहता था की उसके आराध्य भगवान शंकर भी काले थे |

ईश्वर पूजा बंद 
रावण यदि कुछ वर्ष और जीवित रहता या फिर वह भगवान राम उसे मरने में असफल हो जाते तो वह पूरी दुनिया से ईश्वर पूजा बंद करवा चूका होता | वह चाहता था की दुनिया में सिर्फ उसी की पूजा हो | जो मान-सम्मान भगवान श्री विष्णु को प्राप्त होता था, वह उसे प्राप्त हो |


समुद्र का पानी मीठा 
लंकापति रावण यह चाहता था की किसी प्रकार समुद्र का पानी मीठा हो जाये | क्योंकि दक्षिणी भारत में हिन्द महासागर के कारण वहां का ज्यादातर पानी खारा है | इसलिए यदि किसी प्रकार समुद्र के पानी को मीठा किया जाता तो उसे बहुत प्रसन्नता होती | लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर